Cyst Meaning in Hindi: सिस्ट क्या है? कारण, लक्षण, प्रकार और इलाज
Medically reviewed by Dr. Mamta Gupta, Director & HOD – Gynaecology & Fertility, Srishti Fertility Hospital & IVF Center, Jaipur (24+ years of experience, 25,000+ successful deliveries) Cyst Meaning in Hindi — एक लाइन में जवाब Cyst meaning in hindi है “गांठ”, “पुटी” या “रसौली” — यानी शरीर के किसी अंग में बनने वाली एक थैली जैसी संरचना, जिसमें अक्सर पानी या तरल पदार्थ भरा होता है। बहुत से लोग cyst ka matlab hindi mein जानने के लिए ही search करते हैं, तो सीधा जवाब यही है। यह शरीर में कहीं भी बन सकती है — त्वचा में, ओवरी में, किडनी में या गर्भाशय में। महिलाओं में यह सबसे ज्यादा ओवरी (अंडाशय) में बनती है, जिसे ovarian cyst कहते हैं, और इसी पर हम इस ब्लॉग में विस्तार से बात करेंगे। अगर आप cyst kya hota hai in hindi समझना चाहते हैं, तो simple भाषा में – ये शरीर के किसी हिस्से में बना एक बंद थैलीनुमा उभार है जो ज्यादातर हानिरहित होता है। Quick Summary: ज्यादातर cyst छोटे और बिनाइन (हानिरहित) होते हैं और बिना इलाज के अपने आप ठीक हो जाते हैं। ये अक्सर normal menstrual cycle का हिस्सा होते हैं। पर अगर साइज बड़ा हो, दर्द बढ़े या पीरियड्स में गड़बड़ी दिखे, तो अल्ट्रासाउंड करवाकर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। पिछले हफ्ते ही एक पेशेंट अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर आई थीं, चेहरे पर साफ टेंशन थी। रिपोर्ट में लिखा था “right ovarian cyst” और उन्होंने गूगल पर पढ़कर सोच लिया था कि शायद कैंसर है। हमने समझाया कि ज्यादातर ऐसे सिस्ट सामान्य होते हैं, हर महीने के menstrual cycle का हिस्सा भी हो सकते हैं। उनकी जान में जान आई। ऐसा हमारी क्लिनिक में लगभग हर हफ्ते होता है। अगर आपको भी रिपोर्ट में सिस्ट का जिक्र मिला है, तो इस ब्लॉग में सब कुछ समझा रहे हैं। Cyst meaning in hindi गांठ / पुटी / रसौली सबसे आम जगह (महिलाओं में) ओवरी (अंडाशय) सामान्य साइज 2 से 5 सेंटीमीटर तक कब चिंता की बात 5 सेमी से बड़ा, लगातार दर्द, अचानक तेज दर्द किसे दिखाएं Gynaecologist / Fertility specialist Ovary me Cyst Kya Hota Hai – आसान भाषा में अब तक हमने cyst meaning in hindi समझ लिया, अब देखते हैं ये ओवरी में specifically कैसे बनता है। ओवरी यानी अंडाशय, वो अंग है जहां हर महीने अंडा बनता है और रिलीज़ होता है। इस प्रोसेस के दौरान कभी-कभी एक छोटी थैली बन जाती है, जिसमें तरल भरा रहता है – यही cyst कहलाता है। इमेजिन कीजिए – जैसे एक गुब्बारा जिसमें पानी भरा हो। ज्यादातर मामलों में ये गुब्बारा खुद ही फूट जाता है या घुल जाता है, बिना किसी दर्द या दिक्कत के। यही वजह है कि अकेले “cyst” शब्द सुनकर घबराने की जरूरत नहीं होती। Ovarian Cyst Kaise Hota Hai ovary cyst kaise hota hai, ये समझना जरूरी है ताकि आप इसे normal body process और problem के बीच फर्क कर सकें। हर महीने ओवरी में एक follicle बनता है, जिसके अंदर अंडा विकसित होता है। जब ये फूटकर अंडा रिलीज़ करता है, प्रोसेस पूरा हो जाता है। पर कभी-कभी ये फूटता नहीं, या फूटने के बाद भी तरल भरता रहता है – यहीं से functional cyst बनता है। Ovarian Cyst का Normal Size कितना होता है Cyst meaning in hindi समझने के बाद अगला सबसे common सवाल यही आता है – इसका साइज कितना होना चाहिए। सामान्य ovarian cyst का साइज 2 से 5 सेंटीमीटर के बीच होता है, और ज्यादातर ऐसे cyst बिना किसी इलाज के अपने आप ठीक हो जाते हैं। अगर cyst का साइज 5 सेंटीमीटर से बड़ा हो जाए, या इसके साथ दर्द, सूजन या पीरियड्स में गड़बड़ी हो, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो जाता है। कुछ खास तरह के cyst जैसे dermoid या cystadenoma 10 से 20 सेंटीमीटर तक भी बढ़ सकते हैं, और ऐसे मामलों में इलाज की जरूरत पड़ती है। Cyst Ke Prakar – कितने तरह के होते हैं Cyst meaning in hindi के साथ-साथ ये भी जानना जरूरी है कि सिस्ट कई तरह के होते हैं, और हर प्रकार का मतलब अलग होता है: Right Ovarian Cyst vs Left Ovarian Cyst – क्या फर्क है बहुत सी महिलाएं पूछती हैं कि right ovarian cyst in hindi और left ovarian cyst in hindi में कोई मेडिकल फर्क है क्या। सीधी बात – नहीं। दोनों ओवरी एक जैसे काम करती हैं, बस रिपोर्ट में सिर्फ ये बताया जाता है कि सिस्ट किस साइड में बना है। हां, कुछ symptoms जरूर साइड के हिसाब से महसूस हो सकते हैं, जैसे दर्द उसी तरफ ज्यादा होना जहां सिस्ट है। पर इलाज का तरीका दोनों में लगभग एक जैसा रहता है। Cyst Ke Lakshan – कैसे पता चलेगा Cyst meaning in hindi जान लेने के बाद अब बात करते हैं इसके लक्षणों की। ज्यादातर छोटे सिस्ट बिना किसी लक्षण के होते हैं, यही सबसे बड़ी बात समझनी चाहिए। पर अगर सिस्ट बड़ा हो जाए, तो ये संकेत दिख सकते हैं: अगर अचानक बहुत तेज दर्द हो, उल्टी के साथ, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं – ये सिस्ट के फटने या मुड़ने (torsion) का संकेत हो सकता है। Ovary Cyst Reasons – क्यों बनता है ovary cyst reasons in hindi समझें तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं: हमने देखा है कि जिन महिलाओं को थायरॉइड या PCOD की समस्या पहले से है, उनमें cyst बनने की संभावना थोड़ी ज्यादा रहती है। इसलिए हम अक्सर साथ में हार्मोनल टेस्ट भी करवाते हैं। क्या Pregnancy के दौरान Cyst होना नॉर्मल है प्रेगनेंसी के शुरुआती दौर में एक छोटा functional cyst बनना आम बात है, और ये आमतौर पर मां या बच्चे के लिए कोई खतरा नहीं होता। ज्यादातर ऐसे cyst दूसरी तिमाही तक अपने आप गायब हो जाते हैं। पर अगर cyst लगातार बढ़ रहा हो या दर्द दे रहा हो, तो डॉक्टर एक्स्ट्रा अल्ट्रासाउंड स्कैन के जरिए नज़र रखते हैं। बहुत कम मामलों में, अगर cyst मुड़ जाए (torsion) या साइज ज्यादा बढ़ जाए, तो सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है – पर यह सिर्फ 20 हफ्तों की प्रेगनेंसी के बाद ही की जाती है
Cyst Meaning in Hindi: सिस्ट क्या है? कारण, लक्षण, प्रकार और इलाज Read More »




